Damtal mill in the hills of armed persons appearing on search-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 1:21 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

चक्की डमटाल की पहाड़ियों में सशस्त्र व्यक्तियों के दिखने पर सर्च

khaskhabar.com: शुक्रवार, 02 दिसम्बर 2016 7:38 PM (IST)
चक्की डमटाल की पहाड़ियों में सशस्त्र व्यक्तियों के दिखने पर सर्च
पठानकोट। जम्मू जालन्धर राष्ट्रीय राज मार्ग शहर के प्रवेश द्वार पर चाकी पुल के निकट डमटाल हिमाचल प्रदेश की पहाड़ियों में एक व्यक्ति द्वारा पांच सशस्त्र लोगों को सेना ली वर्दी में देखा गया। सूचना मिलने पर हिमाचल पुलिस की और से पंजाब पुलिस के साथ सर्च अभियान चलाया गया यह सर्च अभियान हिमाचल के नूरपुर से पोलिस उप कप्तान नवदीप सिंह अगुवाई में चलाया गया। इस संबंध में एसएसपी पठानकोट राकेश कौशल ने बताया की एक गूंगे व्यक्ति ने इशारों से पहाड़ियों में शक्की शस्त्र लोगों को देखे जाने की सुचना दी गयी जिस के तहत साँझा सर्च अभियान चल्या गया। डमटाल की पहाड़ियों को चारों ओर घेराबन्दी बन्दी की गयी है। अभी तक कोई भी शक्की व्यक्ति या वस्तु नहीं मिली है। यही वो स्थान है जहां कुछ साल पहले आतंकवादियों ने नव वर्ष के पहले दिन आर्मी पर हमला करके फायरिंग प्रेक्टिस कर रहे जवानों को शहीद कर दिया था। खास ख़बर Exclusive: सदियों पुरानी सोहराय को बचाने का बीड़ा उठाया महिलाओं ने See photos

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement