damaged road taking Life of people in karauli -m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 12:50 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

क्षतिग्रस्त सड़क से हादसों को न्योता

khaskhabar.com: बुधवार, 23 अगस्त 2017 2:04 PM (IST)
क्षतिग्रस्त सड़क से हादसों को न्योता
करौली। नादौती उपखंड के तिमावा गांव में गुढाचंद्रजी- टोडाभीम मार्ग बुरी तरह से क्षतिग्रस्त है। सड़क की हालत इतनी ज्यादा खराब है कि यह सड़क राहगीरों को दुघर्टना का शिकार बना सकती है। इसमें बड़े-बड़े गढ्डे पड़ गए हैं। इन गड्‌ढ़ों में बारिश का पानी भरा हुआ है। इसके कारण ग्रामीणों व पैदल राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सामाजिक कार्यकर्ता राजेन्द्र तिमावा और समय तिमावा ने बताया कि क्षतिग्रस्त सड़क पर एक साल पहले मोटरसाइकिल चालक का संतुलन बिगड़ने से मोटरसाइकिल पर पीछे बैठी मां की गोद से 6 माह की बालिका की गिरने से मौके पर मौत हो गई। गौरतलब है अगस्त और सितम्बर में मेहंदीपुर बालाजी, कल्याणजी आदि दर्शनीय स्थलों के लिए दर्जनों यात्राएं इस मार्ग से गुजरती हैं। इस समस्या के बारे में प्रशासन को अवगत कराने के बाद भी अभी तक क्षतिग्रस्त सड़क को ठीक नहीं किया गया है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement