पुलिस और प्रशासन स्थिति को पूरी तरह से
नियन्त्रण में बता रहे है। एक दलित महिला जिंदर कौर ने
बताया कि कल जब वो धरना देने के बाद से घर वापिस लौट रहे थे तो गाँव के जमीदारो ने
उन पर हमला बोल कर ज्यादातर दलितों को जख्मी कर दिया। इसके बावजूद भी पुलिस
उनकी धरपकड नही कर रही उल्टा उनके परिवारों के पुरुषो को ही गिरफ्तार किया जा रहा
है। उसने बताया कि इसी दहशत में ज्यादातर दलित अपने घरो को ताला जड कर गाँव के बाहर
अपने रिश्तेदारों के घर चले गये है गाँव की दहशत में घर पर मौजूद दूसरी दलित महिलायों ने बताया कि वो आज
भी अपने घरो में सुरक्षित नही है आज भी उनके साथ जमीदारो ने न सिर्फ मार पीट की
बल्कि उनके घरो में भी तोड़फोड़ की है इसके बावजूद भी पुलिस आरोपियों के खिलाफ कोई
कारवाई नही कर रही है
उधर गाँव में मौजूद लहरागागा के एसडीएम बिक्रम शेरगिल ने बताया कि
गाँव में कल से सिविल और पुलिस प्रशासन मौजूद है और गाँव में स्थिति को तनावमुक्त
बनाने की कोशिश की जा रही है?। मूनक के डीएसपी आकाशदीप सिंह औलख ने बताया कि स्थिति
नियन्त्रण में है दोनों पक्षों पर मामले भी दर्ज किये गये है। कुछ को गिरफ्तार
भी कर लिया है कुछ आरोपियों की तलाश में छापेमारी भी की जा रही है। कोशिश है कि
जल्द से जल्द बाहरी लोगो को गाँव से बाहर निकाल कर माहौल को ठीक किया जाए ..