khaskhabar.com: शुक्रवार, 07 अक्टूबर 2016 11:36 AM (IST)
संगरूर। गाँव झलूर में दलितों के लिए आरक्षित जमीन को लेकर
कल जमीदारो और दलितों में हुयी भिडंत के बाद आज भी गाँव में तनाव का माहौल है। ज्यादातर
दलितों के परिवार घरो को ताला जड कर गाँव छोड़ कर जा चुके है।
कल से ही पूरे
गाँव में पुलिस और सिविल प्रशासन गाँव में डेरा डाले हुए है। दोनों पक्षों के
लोगो पर मामला दर्ज कर कुछ लोगो को गिरफ्तार करने का भी दावा कर रहा है लेकिन इसके
बावजूद भी आज कुछ दलित महिलायों को घर में घुस कर जमीदारों द्वारा पीटने की
वारदातें जरुर हुयी है।