Dalai Lama congratulates Narendra Modi for victory-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 1:17 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

PM मोदी की जीत पर दलाई लामा ने दी बधाई

khaskhabar.com: सोमवार, 27 मई 2019 6:46 PM (IST)
PM मोदी की जीत पर दलाई लामा ने दी बधाई
धर्मशाला। प्रधानमंत्री नरेन्दर मोदी की जीत को लेकर हर जगह खुशी का महौल है और जशन के माहौल में अपने देश से दूर रह रहे तिब्बती भी अछूते नहीं हैं। तिब्बती भी इस जीत का जशन मना रहे हैं। तिब्बतीयों के अध्यात्मिक नेता दलाई लामा ने मोदी की जीत पर उन्हें बधाई देते हुए उम्मीद जताई है कि नई सरकार भारत के लोगों की उम्मीदों और आकांक्षाओं को पूरा करने में आगे आने वाली चुनौतियों से निपटने में सफल होगी। मोदी सरकार का पिछला कार्यकाल तिब्बतीयों के लिये कोई उत्साहवर्धक भले ही न रहा हो,लेकिन दलाई लामा को उम्मीद है कि मोदी के नेत्त्व में नई सरकार नया इतिहास रचेगी। तिब्बतीयों को लगता है कि मोदी ही चीन को सही रास्ते पर ला सकते हैं। दलाईलामा ने नरेन्दर मोदी को भेजे पत्र में लिखा है, मैं प्रार्थना करता हूं कि आप भारत के लोगों की उम्मीदों और आकांक्षाओं को पूरा करने में आगे आने वाली चुनौतियों से निपटने में सफल होंगे। प्रचंड बहुमत की जीत से प्रसन्नता का महौल है। सत्रहवीं लोकसभा के चुनाव परिणाम आने के बाद मोदी देश के पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू और इंदिरा गांधी के बाद ऐसे पहले प्रधानमंत्री बनने की राह पर हैं जिन्हें लगातार दूसरी बार पूर्ण बहुमत से पांच वर्ष का कार्यकाल मिला है।
दलाईलामा ने कहा, भारत महान प्राचीन सभ्यताओं में से एक है, इसकी विशिष्ट और मूलभूत विशेषता अहिंसा और करुणा रही है।' उन्होंने कहा, हम तिब्बती भारत का हमारी आध्यात्मिक संस्कृति के स्रोत के तौर पर काफी सम्मान करते हैं। नालंदा विश्वविद्यालय की जो परंपराएं आठवीं सदी में तिब्बत में आईं उसका हमारे विकास में एक जबरदस्त प्रभाव था।
दलाईलामा ने कहा, पिछले महीने निर्वासन में हमारे जीवन के 60 वर्ष पूरे हुए। मैं इस मौके पर सरकार और भारत के लोगों के प्रति आपार आभार व्यक्त करता हूं। यह भारत की हमारे लिए निरंतर उदारता और दयाशीलता के चलते हुआ कि हम निर्वासन में भी अपनी प्राचीन सांस्कृतिक विरासत संरक्षित रख पाए।
इस बीच तिब्बत की निर्वासित सरकार के प्रधानमंत्री लोबसांग सांग्ये ने भी मोदी और एनडीए को हार्दिक बधाई दी है। सांग्ये ने प्रधानमंत्री को संबोधित पत्र में भारत और उसके 130 करोड़ नागरिकों को विश्व का सबसे बड़ा लोकतांत्रिक पर्व सफलतापूर्वक सम्पन्न करने के लिए बधाई दी। उन्होंने पत्र में लिखा, छह दशकों से भारत परम पावन महान चौदहवें दलाई लामा और तिब्बतियों का दूसरा घर है। भारत और उसके उदार लोगों ने जितना तिब्बतियों के लिए किया है उतना किसी भी देश ने नहीं किया।' उन्होंने कहा, 'भारत सरकार और उसके लोगों के प्रति आभार व्यक्त करने के लिए वर्ष 2018 को केंद्रीय तिब्बती प्रशासन के नेतृत्व में धन्यवाद वर्ष के तौर पर मनाया गया और इस दौरान भारत भर में श्रृंखलाबद्ध थैंक यू इंडिया कार्यक्रम हुए।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement