Dairy Operator murdered in Meerut-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 1:14 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

मेरठ में डेयरी संचालक की हत्या

khaskhabar.com: बुधवार, 19 जुलाई 2017 09:21 AM (IST)
मेरठ में डेयरी संचालक की हत्या
मेरठ। उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले के लिसाड़ीगेट थाना क्षेत्र में सोमवार देर रात बदमाशों ने डेयरी संचालक की धारदार हथियार से हत्या कर दी। मंगलवार सुबह डेयरी पहुंचे बेटे ने शव देखा और पुलिस को सूचना दी। पुलिस के मुताबिक, अहमदनगर गली नंबर-10 निवासी अलाउद्दीन (55) की लक्खीपुरा गली नंबर 26 में डेयरी है। हमेशा की तरह सोमवार रात भी डेयरी संचालक अलाउद्दीन डेयरी में सोए थे। देर रात किसी वक्त अज्ञात बदमाशों ने उनकी धारदार हथियार से वार कर हत्या कर दी और फरार हो गए। पुलिस ने कहा कि मंगलवार सुबह अलाउद्दीन का बड़ा बेटा जावेद चाय लेकर डेयरी पर आया, पर डेयरी का दरवाजा बंद था। काफी देर खटखटाने के बाद भी जब दरवाजा नहीं खुला तो वह पड़ोसी निजामुद्दीन के मकान में किराए पर रहने वाले जावेद की छत से अपनी डेयरी में पहुंचा। डेयरी के कमरे में उसके पिता का खून से सना शव देख वह चीख पड़ा और पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव की जांच की। अलाउद्दीन के चेहरे पर धारदार हथियार से वार करके उसकी हत्या की गई थी। पड़ोसी जावेद की छत पर खून से सने पैरों के निशान भी मिले।
आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement