Cyclone Biporjoy- Collectors will be able to take decision to postpone dearness relief camps in affected districts-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 8:59 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

चक्रवाती तूफान बिपोर्जोय- प्रभावित जिलों में कलेक्टर ले सकेंगे महंगाई राहत कैंम्प स्थगित करने का निर्णय

khaskhabar.com: शुक्रवार, 16 जून 2023 07:26 AM (IST)
चक्रवाती तूफान बिपोर्जोय-
प्रभावित जिलों में कलेक्टर ले सकेंगे महंगाई राहत कैंम्प स्थगित करने का निर्णय
जयपुर । राज्य सरकार ने चक्रवाती तूफान बिपोर्जोय को देखते हुए इसके प्रभाव में आने वाले जिलों में महंगाई राहत कैंप स्थगित करने के निर्देश संबंधित जिला कलेक्टरों को दिए हैं। आयोजना विभाग के संयुक्त शासन सचिव सुशील कुमार कुलहरी ने बताया कि 16 एवं 17 जून को चक्रवाती तूफान बिपोर्जोय के कारण राज्य के कई जिलों में तेज गति की हवाओं के साथ भारी बारिश हो सकती है। इसके मद्देनजर जिला कलेक्टरों को आमजन की सुरक्षा को देखते हुए आवश्यकतानुसार महंगाई राहत कैम्पों को स्थगित करने के लिए उचित निर्णय लेने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही स्थगित होने वाले महंगाई राहत कैम्पों के बारे में पर्याप्त प्रचार-प्रसार सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए गए हैं ताकि आम जनता इन कैंपों में न पहूंचे।
जोधपुर संभाग में स्थगित रहेगा लम्पी सहायता कार्यक्रम- जोधपुर संभागीय आयुक्त ने अवगत कराया कि बिपोर्जोय चक्रवाती तूफान के मद्देनजर जालौर, सिरोही, बाड़मेर, जैसलमेर एवं जोधपुर जिला मुख्यालयों तथा सांचौर एवं बालोतरा मुख्यालयों पर शुक्रवार को होने वाले लम्पी सहायता कार्यक्रम को स्थगित कर दिया गया है। संभाग के पाली जिला मुख्यालय और फलौदी मुख्यालय पर यह कार्यक्रम पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार आयोजित होगा। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम स्थगित होने वाले क्षेत्रों के पात्र पशुपालकों के खातों में लंपी सहायता की राशि शुक्रवार को ही सीधे स्थानांतरित कर दी जायेगी। बीकानेर एवं उदयपुर संभाग में लम्पी सहायता कार्यक्रम आयोजित होंगे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement