Advertisement
चक्रवात ‘अर्नब’ का झारखंड में असर, कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, रांची-लोहरदगा में दो दिन स्कूल बंद

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, तूफान के बापटला और विशाखापत्तनम के बीच यनम के दक्षिण में तट पार करने की संभावना जताई गई थी। इस दौरान हवा की अधिकतम निरंतर रफ्तार 125 से 135 किलोमीटर प्रति घंटे और झोंकों की गति 150 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंचने का अनुमान था।
मौसम की स्थिति को देखते हुए रांची के उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री ने संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक कर आवश्यक निर्देश दिए हैं। बिजली विभाग के कंट्रोल रूम और रांची नगर निगम की त्वरित कार्रवाई टीम को अलर्ट पर रखा गया है, ताकि बिजली आपूर्ति बाधित होने या जलजमाव की स्थिति में तत्काल कार्रवाई की जा सके।
रेलवे ने भी चक्रवात के प्रभाव को देखते हुए एहतियाती कदम उठाए हैं। रेलवे की ओर से जारी सूचना के अनुसार, झारखंड से होकर गुजरने वाली या यहां से चलने वाली कम से कम आधा दर्जन ट्रेनों का परिचालन रद्द किया गया है।
प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि तेज हवा और गरज-चमक के दौरान पेड़ों, बिजली के खंभों और कमजोर संरचनाओं के पास खड़े होने से बचें। जलजमाव वाले रास्तों पर सावधानी बरतें और मौसम विभाग की चेतावनियों तथा प्रशासन के निर्देशों का पालन करें। किसानों को कटी हुई फसलों और कृषि उत्पादों को सुरक्षित स्थान पर रखने की सलाह दी गई है।
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
प्रमुख खबरें
Advertisement
Traffic
Features


