Cyber ​​Security and Digital Investigation Training Program at NSIT-IFSCS-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:35 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

NSIT-IFSCS में साइबर सुरक्षा और डिजिटल जांच ट्रेनिंग प्रोग्राम

khaskhabar.com: बुधवार, 18 फ़रवरी 2026 6:29 PM (IST)
NSIT-IFSCS में साइबर सुरक्षा और डिजिटल जांच ट्रेनिंग प्रोग्राम
अहमदाबाद। नेशनल फॉरेंसिक साइंस यूनिवर्सिटी, गांधीनगर से संबद्ध नरनारायण शास्त्री इंस्टीट्यूट आफ टेक्नोलॉजी, फॉरेंसिक साइंस एंड साइबर सिक्योरिटी जेतलपुर अहमदाबाद में “एआई सेंटिनल: साइबर सुरक्षा और डिजिटल जांच में अग्रणी पहल” पर एक-सप्ताह का राष्ट्र स्तरीय STTP सफलतापूर्वक संपन्न हुआl गुजरात काउंसिल ऑन साइंस एंड टेक्नोलॉजी (GUJCOST), गुजरात सरकार द्वारा प्रायोजित तथा IEEE गुजरात सेक्शन, NSIT-IFSCS के IEEE स्टूडेंट ब्रांच और नीदरलैंड्स की सोएबिट साइबर सिक्योरिटी द्वारा अंतरराष्ट्रीय ज्ञान तकनीकी सहयोग से आयोजित कार्यक्रम IEEE गुजरात सेक्शन के तत्वावधान में किया गया। कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि वरिष्ठ पत्रकार अजय उमट, NSIT-IFSCS के प्राचार्य प्रो. (डॉ.) शैलेश अय्यर, कैंपस डायरेक्टर संजय शर्मा तथा डॉ. निकुंज ताहिलरामानी, साइबर सिक्योरिटी विभागाध्यक्ष रहे। अतिथियों ने प्रतिभागियों को तकनीकी सत्रों में सक्रिय भागीदारी हेतु प्रेरित किया। प्रशिक्षण कार्यक्रम के दौरान साइबर सुरक्षा और डिजिटल फॉरेंसिक्स में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के अनुप्रयोगों का व्यापक जानकारी प्रदान की गई।
सत्रों में शैक्षणिक ज्ञान और वास्तविक उद्योग प्रथाओं का प्रभावी समन्वय किया गया, जिससे प्रतिभागियों को एआई आधारित सुरक्षा तंत्र, डिजिटल जांच, OSINT तकनीक, फॉरेंसिक दस्तावेज़ीकरण, डीपफेक पहचान तथा कानून प्रवर्तन एजेंसियों के समक्ष उपस्थित समकालीन चुनौतियों पर महत्वपूर्ण सूचनाएं प्राप्त हुई। इस आयोजन STTP में देशभर से विद्यार्थियों और प्रतिभागियों ने भाग लिया।
STTP आयोजन के दौरान विशिष्ट वक्ताओं व प्रमुख विशेषज्ञों में प्रो. (डॉ.) नवीन चौधरी, कैंपस डायरेक्टर, NFSU गोवा कैंपस, फाल्गुन राठौड़, प्रबंध निदेशक, साइबर ऑक्टेट प्रा. लि., दीवान रायमागिया, हेड ऑफ साइबर सिक्योरिटी, अडानी ग्रीन एनर्जी लिमिटेड; प्रो. (डॉ.) दिग्विजयसिंह राठौड़, डीन, स्कूल ऑफ ओपन लर्निंग एवं हेड – CoE साइबर सिक्योरिटी, NFSU, योगेश वर्मा, HoD CSND, ISRO-SAC अहमदाबाद; डॉ. सुरभि माथुर, एसोसिएट डीन एवं एसोसिएट प्रोफेसर, NFSU, रोहन आनंद, पुलिस अधीक्षक, CID (AEOW), गांधीनगर, डॉ. रवि सेठ, सीनियर असिस्टेंट प्रोफेसर (आईटी), SASET, RRU, तथा देवांग अदेशारा, सीनियर मैनेजर (इंजीनियरिंग), SOPHOS शामिल रहे।
कार्यक्रम आयोजन का दिशा निर्देशन प्रो. (डॉ.) शैलेश अय्यर (संरक्षक), समन्वयन डॉ. निकुंज ताहिलरामानी, सह समन्वयन विनय असेरी और डॉ. आकाश ठक्कर द्वारा किया गयाl आयोजन समिति सदस्यों डॉ. विशाली शर्मा, डॉ. कल्पेश सोलंकी, डॉ. सचिन देव, सुश्री खुशबू गौतम, अनंतकुमार पाटिल और सुश्री मीनल मनियार शाह ने सत्र अनुसार कार्यक्रम व्यवस्था एवं संचालन किया।
आयोजन संभागीयो के लिए एक परिवर्तनकारी शिक्षण अनुभव सिद्ध हुआ, जिसने एआई आधारित साइबर सुरक्षा और डिजिटल जांच के क्षेत्र में उनके तकनीकी ज्ञान, व्यावहारिक समझ और पेशेवर दृष्टिकोण को सुदृढ़ किया। यह पहल तेजी से विकसित हो रहे साइबर सुरक्षा और डिजिटल फॉरेंसिक्स क्षेत्र में शैक्षणिक उत्कृष्टता, कौशल विकास और उद्योग सहयोग को आगे बढ़ाने की मजबूत प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement