Cyber ​​cell formed to tackle cyber crime-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 1:24 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

साइबर क्राइम से निपटने के लिए साइबर सेल गठित

khaskhabar.com: शुक्रवार, 26 जुलाई 2024 8:30 PM (IST)
साइबर क्राइम से निपटने के लिए साइबर सेल गठित
हमीरपुर। हमीरपुर जिला ही नहीं देश में आॅनलाइन ठगी के मामले आए दिन सामने आ रहे हैं, जिससे निपटना एक बहुत बड़ी चुनौती है। साइबर ठगी करने वाले नए नए तरीके अपना कर लोगों को अपना शिकार बना रहे हैं। इसी साइबर क्राइम के प्रति जागरूक करने के लिए जिला पुलिस ने एक साइबर सेल स्थापित किया है जहां पर लोग अपनी शिकायत दर्ज करवा सकते हैं। पुलिस अधीक्षक भगत सिंह ठाकुर ने प्रेस वार्ता मंे कहा कि शुक्रवार को भी एक ऑनलाइन ठगी का मामला आया है उसमें 5 लाख रुपए पैसे ट्रांसफर किए गए हैं। उन्होंने एफडी तुड़वाकर इसकी पेमेंट की लेकिन उन्हें यह बाद में पता चला कि उनके साथ ठगी हुई है। उन्होंने कि एक व्यक्ति को फोन किया गया कि आपके संबंध करने वाले ने फोन किया। उन्होंने कहा कि इस तरह की ठगी से बचने के लिए हमीरपुर की जनता को जागरूक करना बहुत जरूरी है। उन्होंने कहा कि किसी भी तरह के प्रलोभन में न फंसे और शातिर रिश्तेदार बनकर, अधिकारी बनकर या बैंक प्रबंधक बनकर फोन कर रहे हैं। इसलिए फोन काॅल आने के बाद इसकी जांच कर लें उसके बाद ही कोई कदम उठाएं और अपनी पर्सनल डिटेल किसी को न दें। उन्होंने बताया कि एक सप्ताह पहले ही हमीरपुर पुलिस द्वारा साइबर सेल का गठन किया गया है जिसमें तीन लोगों को तैनात किया गया है। इन्हें ट्रेनिंग भी दी है जिससे यह साइबर क्राइम पर तुरंत कार्रवाई कर सकें। उन्होंने कहा कि साइबर सेल का गठन इसलिए किया है ताकि इस तरह के मामले आने पर इसकी जांच और इन मामलों को अच्छे तरीके ट्रैक कर पाएं। इसके लिए हमीरपुर जिला की जनता के लिए हेल्पलाइन नंबर 01972-222053 जारी किया गया है। इसके लिए टोल फ्री नंबर 1930 जो पूरे देश में साइबर क्राइम की शिकायत दर्ज करवाने के लिए है उसपर भी अपनी शिकायत दर्ज करवा सकते हैं। उन्होंने कहा कि किसी के झांसे में न आएं और यदि गलती हो गई है तो इसकी शिकायत तुरंत पुलिस या साइबर क्राइम पोर्टल पर कर दें। इससे पुलिस इस शिकायत को साइबर क्राइम पर अपलोड कर देगी जिससे उसका पैसा होल्ड हो जाएगा। उन्होंने बताया कि पैसा होल्ड होने से उसका पैसा बच जाता है। उन्होंने बताया कि पिछले तीन वर्षों में लोगों की शिकायत पर लाखों रुपए लोगों को वापस मिला है इसलिए जितना जल्दी हो सके इसकी शिकायत पुलिस या टोल फ्री नंबर पर अवश्य करें।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement