Customers Can Draw Money From ATMs From Today Slide 3-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:57 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

आज से देशभर में ATM शुरू, रोजाना निकाल सकते हैं 2000 रु तक

khaskhabar.com: शुक्रवार, 11 नवम्बर 2016 07:57 AM (IST)
आज से देशभर में ATM शुरू, रोजाना निकाल सकते हैं 2000 रु तक
पहले जब 500 और 1000 के पुराने नोट चल रहे थे तो एटीएम में 500 और 1000 के करीब 15-20 लाख रुपए होते थे। लेकिन अब एटीएम में 100 के नोट ज्यादा डाले गए हैं तो 100 के नोट के साथ एक एटीएम में करीब 4 लाख रुपए ही हैं। अब इन एटीएम में 2000 के नए नोट कम डाले गए हैं। ऐसे में जो लोग यह उम्मीद कर रहें हैं कि आज उन्हें एटीएम से 2000 के नए नोट मिलेंगे, उन्हेें निराश होना पड सकता है। जमा भी करा सकते हैं: आज से आपको पुराने नोट जमा कराने के लिए बैंकों की लंबी लाइन में खडे रहने की आवश्यकता नहीं होगी। एटीएम खुलने से आज से आप कैश डिपोजिट मशीन में 500 और 1000 के पुराने नोट जमा करा सकते हैं।
यह भी पढ़े :बैंकों में क्या है हाल, देखिए तस्वीरें
यह भी पढ़े :500 के नोट पर युवक की पिटाई,वीडियो वायरल

3/3
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement