Customers Can Draw Money From ATMs From Today Slide 2-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:49 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

आज से देशभर में ATM शुरू, रोजाना निकाल सकते हैं 2000 रु तक

khaskhabar.com: शुक्रवार, 11 नवम्बर 2016 07:57 AM (IST)
आज से देशभर में ATM शुरू, रोजाना निकाल सकते हैं 2000 रु तक
19 नवंबर से यह सीमा बढाकर 4000 रुपए कर दी जाएगी। उसके कुछ दिनों बाद ये सीमा और बढा दी जाएगी। बैंकों की तैयारी: 500 और 1000 के पुराने नोट अचानक बंद होने से लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड रहा है। गौरतलब है कि बाजार में 80 फीसदी से ज्यादा 500 और 1000 के पुराने नोट ही चल रहे थे। ऐसे में अचानक ये नोट बंद होने से लोगों के पास खर्चे के पैसे भी नहीं थे। आज लोग एटीएम से पैसे निकालने जा रहे हैं तो एटीएम पर भी काफी भीड होगी। बैंकों ने इसके लिए पहले से तैयारियां कर रखी हैं। एटीएम में कैश कम ना पडें इसका बैंक पूरा ध्यान रख रही हैं। गौरतलब है कि देशभर में करीब 2 लाख 20 हजार एटीएम हैं। इन एटीएम में पैसे डालने के लिए करीब 8800 गाडियां है। एक एटीएम में 10 हजार नोट डाले जा सकते हैं।
यह भी पढ़े :बैंकों में क्या है हाल, देखिए तस्वीरें
यह भी पढ़े :500 के नोट पर युवक की पिटाई,वीडियो वायरल

2/3
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement