Advertisement
दूध से नहाते हैं, रोज आधा कुन्टल आटा खाते हैं जिला अस्पताल के मरीज

यहां पूर्व में तैनात रहे चर्चित बड़े बाबू इनकी मदद करते रहे और लगभग 10 वर्षो से दोनो फर्मे ठेका हथियाने में कामयाब रही कमीशनखोरी और बन्दरबांट के चलते वार्डो में भर्ती मरीजों कभी कभार ही मीनू के हिसाब से खाना मिला हो वरना खाद्य सामग्री के बिलों की पड़ताल की जाए तो वर्ष 2017 में मरीजों को दिए जाने वाले खाने का एक माह का बिल ही 1 लाख 28 हजार 800 रू. दर्शाया गया है। जिसमें 3 हजार 222 लीटर दूध मरीजों को पिलाया गया है साल भर की बात करें तो इसका खर्च 10 लाख 74 हजार रू. का दूध मरीज पी गए।इसी तरह मरीजों को दिए जाने वाले भोजन की खाद्य सामग्री में भी बड़ा गोलमाल है 50 किलो आटा प्रतिदिन साथ ही दाल व हरी सब्जी राजमा आदि की मात्रा बढ़कर है। जब सीएम डा. बी.के गुप्ता को लगातार शिकायतें मिलीं तो उन्होने ठेकेदार और रसोईया राकेश रायकवार को चेतावनी पत्र जारी किया तो सच्चाई की परतें खुलने लगी। 19 जनवरी को आटे की संख्या घटकर 14 किलो हो गई मरीज वही रहे पर खाद्य सामग्री घट गई।
पुराने बिल पहुंचे लेखाधिकारी के पास
वर्ष 2017 के खाद्य सामग्री के वह बिल जो गोलमाल करके तैयार किये गये थे उन्हे पास करने से लिपिक ने बनाकर दिया और पड़ताल के लिए लेखाधिकारी के पास भेज दिया, अब देखना यह है कि लेखाधिकारी पूरी पार्दशिता के साथ इनका परीक्षण करती है या नही।
सांठगांठ कर 10 वर्षो से हथियाते रहे टेन्डर
सूत्रों की बातों पर विश्वास करें तो दोनो फर्म पूर्व में चर्चित बड़े बाबू से सांठगाठ कर लेती थी और टेन्डर हथियाने में कामयाब रही थी। क्योंकि सब कुछ सैटिंग गैटिंग से हो जाता था यही कारण रहा कि अब तक इन दोनों फर्मो का जिला अस्पताल में दबदवा है।
ऑनलाइन प्रक्रिया क्या इनके मंसूबों पर पडेगी भारी ?
देखना यह है कि इस बार 22 जनवरी को यानि सोमवार को टेन्डर डाले जाएगे। और 23 जनवरी को यह खोले जाने है तो क्या ऑनलाइन में अब सैटिंग होगी । यदि दोनो ही फर्म टेन्डर पाने में किसी तरह कामयाब हो जाती है तो फिर मरीजों के भोजन से खिलवाड होना तय है और जनता की गाडी कमाई का बन्दरबाट होगा।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
झांसी
Advertisement
उत्तर प्रदेश से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


