culminated the career counseling workshop in the Rameshwari devi Girls College -m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 1:23 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

कार्यशाला में छात्राओं को बताए लक्ष्य प्राप्ति के तरीके

khaskhabar.com: मंगलवार, 20 दिसम्बर 2016 7:28 PM (IST)
कार्यशाला में छात्राओं को बताए लक्ष्य प्राप्ति के तरीके
भरतपुर। रामेश्वरीदेवी कन्या महाविद्यालय में आयोजित दो दिवसीय कॅरियर काउंसिलिंग कार्यशाला का समापन आरएएस टॉपर अनिल सिंघल के मुख्य आतिथ्य में हुआ। कार्यशाला के द्वितीय चरण में चार तकनीकी सत्र हुए। इनमें मुख्य रूप से छात्राओं को अपने लक्ष्य प्राप्ति के तरीके समझाए गए। रोजगार में आने वाली विभिन्न बाधाओं तथा तैयारी करने के संबंध में भी जानकारी दी गई। कार्यशाला में विभिन्न छात्राओं के सवालों का भी समाधान किया गया। आरएएस टॉपर अनिल सिंघल ने कहा कि छात्राओं को कभी भी लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए आने वाली बाधाओं से निराश नहीं होना चाहिए। कड़ी मेहनत, दूरदृष्टि, पक्का इरादा ही भविष्य की सफलता का मूल मंत्र है। समिति प्रभारी डॉ. महेश गुप्ता तथा समिति सदस्य डॉ. मीनू अरविंद अग्रवाल, डॉ. कमलेश द्वारा कार्यशाला का संचालन किया गया। इस अवसर पर उपाचार्य राजलक्ष्मी गौतम ने छात्राओं को रोजगार के प्रति अभिप्रेरित किया।

[@ एक दुल्हन ने क्यों की 11 शादियां...जानिए पूरी खबर]

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement