सीआरएफ के कर्मचारियों ने बचाई तालाब में गिरे विक्षिप्त की जान
khaskhabar.com: शुक्रवार, 17 मार्च 2017 12:48 PM (IST)
बूंदी। नवल सागर तलाब में ईदगाह के घाट पर खड़ा मानसिक विक्षिप्त अचानक तालाब में गिर गया। तालाब में नोका संचालन कर रही सीआरएफ के कर्मचारियों की नजर उस पर पड़ते ही कर्मचारियों ने तत्परता दिखाते हुए उस व्यक्ति को तुरंत पानी से निकालकर पास ही स्थित बालचंदपाड़ा डिस्पेंसरी पहुंचाया। जहां उसका उपचार जारी है और अब हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। आस-पास के लोगो ने व्यक्ति की जान बचाने वाले सीआरएफ के कर्मचारी मोनू और बिट्टू को शाबासी दी। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस व 108 एम्बूलेंस भी मौके पर पहुच गई।