create Aadhar card from fake documents Cases filed on complaint in Jaipur-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 1:21 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

फर्जी दस्तावेज से आधार कार्ड बनने की शिकायत पर केस दर्ज

khaskhabar.com: गुरुवार, 19 अक्टूबर 2017 09:37 AM (IST)
फर्जी दस्तावेज से आधार कार्ड बनने की शिकायत पर केस दर्ज
जयपुर। फर्जी दस्तावेज से आधार कार्ड बनने की शिकायत पर सूचना एवं प्रौद्योगिकी विभाग ने जवाहर सर्किल थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। विभाग के उप निदेशक महेश कुमार गुप्ता ने बुधवार को थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई कि विवेक विहार में शिवम प्लाजा में कुछ ऑपरेटर्स द्वारा आधार कार्ड बनाने को लेकर खामियां मिली थी। यूआईडी टीम के प्रतिनिधियों ने जांच की तो ऑपरेटर्स ने आधार नंबर आवंटन के लिए मना कर दिया था। वहीं एडिशनल डायरेक्टर हंसराज ने बताया कि मामले की रिपोर्ट दर्ज कराई है, साथ ही विभागीय स्तर पर भी जांच टीम गठित की गई है। जांच में अगर कोई दोषी पाया गया तो कानूनी कार्रवाई करेंगे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement