पलवल। मुख्य संसदीय सचिव सीमा त्रिखा ने गुरूवार को गांव बघौला में कौशल विकास(फैशन डिजाईनिंग)कोर्स की सात प्रशिक्षणार्थियों को प्रधानमंत्री ऋण मुद्रा योजना से 25-25 हजार रुपए के चैक और 72 प्रशिक्षणार्थियों को सीदास ग्रुप उद्योग की वमानी ओवरसीज प्रा. लिमिटेड में नौकरी हेतु प्रस्ताव-पत्र वितरित किए। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि स्वयं कार्य करने से आत्मविश्वास बढ़ता है। उन्होंने कहा कि गांव में कम्प्यूटर कोर्स और ब्यूटीशन कोर्स भी शुरू किया जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने विश्व में देश की प्रतिष्ठता को बढ़ाया । उन्होंने कौशल विकास केन्द्र का अवलोकन भी किया और प्रशिक्षणार्थियों से बातचीत भी की। विधायक टेकचन्द शर्मा ने कहा कि गांव के विकास कार्यों को कोई कमी नहीं छोड़ी जाएगी। उन्होंने कहा कि गांव बघौला में लगभग 60 लाख रुपए से विकास कार्य करवाए जा रहे है। इस अवसर पर उपायुक्त अशोक कुमार शर्मा ने कहा जिला में 11 कौशल विकास केन्द्र चलाए जा रहें है।
यह भी पढ़े :नोट
बंद करने का क्यों उठाया कदम,आरबीआई ने क्या बतायायह भी पढ़े :मरने से पहले बेटी ने सुनाया ससुराल में खुद को जिंदा जलाने का सच...