Cow smugglers and cow killers will now be in trouble, Operation Nandi Prahar started in Bharatpur range-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 10:38 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

गौ-तस्करों और गो हत्यारों की अब आएगी शामत, भरतपुर रेंज शुरु हुआ ऑपरेशन नंदी प्रहार

khaskhabar.com: मंगलवार, 20 फ़रवरी 2024 2:56 PM (IST)
गौ-तस्करों और गो हत्यारों की अब आएगी शामत, भरतपुर रेंज शुरु हुआ ऑपरेशन नंदी प्रहार
भरतपुर। महानिरीक्षक पुलिस राहुल प्रकाश ने बताया कि भरतपुर रेंज में गौ-तस्‍करी व गौकशी के विरूद्ध योजनाबद्ध एवं समन्वित कार्यवाही करने के लिए 20 फरवरी 2024 से ऑपरेशन नन्‍दी प्रहार प्रारम्‍भ किया गया है। इस Operation में समस्‍त थाने, जिले में कार्यरत DST जिला पुलिस अधीक्षक कार्यालय में कार्यरत तकनीकी टीम के सदस्‍यों की भागीदारी सुनिश्चित की गई है। इस ऑपरेशन में गौ-तस्‍करी व गौकशी के अपराधों में सम्मिलित व्‍यक्त्ति और gangs के बारे में जानकारी प्राप्‍त कर, रूट की पहचान कर ऐसे स्‍थानों का पूर्व-परीक्षण (reconnaissance) कर उनके उनके विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही की जाएगी। आज ऑपरेशन नन्‍दी प्रहार के तहत जिला डीग के सेक्‍टर कांमा में गौ-तस्‍करों के विरूद्ध सर्च अभियान चलाया गया। गौ-तस्‍करों के अड्डों पर उनकी धरपकड के लिए सतीश कुमार यादव, अतिरिक्‍त पुलिस, कांमा, गिर्राज प्रसाद, वृताधिकारी, वृत पहाडी, थानाधिकारी, पहाडी, नगर, सीकरी, गोपालगढ, कैथवाडा, जालूकी, कांमा, जुरहरा, डीएसटी डीग के साथ-साथ जिला पुलिस भरतपुर व रेंज कार्यालय के जाब्‍ते से raid teams एवं raid routes तैयार कर 20 फरवरी 2024 को कार्यवाही की गई। वरिष्‍ठ अधिकारियों द्वारा स्‍वयं teams को brief कर रवाना किया गया।
पुलिस थाना पहाडी के गांव घाटमीका, फतेहपुर, नीमली, कनवाडी, गांधानेर, भोलाबास में कार्यवाही की गई। कार्यवाही के दौरान 1 ट्रेक्‍टर, 1 पिकअप, 4 मोटरसाइकिल जब्‍त की गई। इस दौरान 24 व्‍यक्तियों को राउण्‍ड-अप किया गया। राउण्‍ड-अप किए गए व्‍यक्तियों में से 4 व्‍यक्तियों की भूमिका संदिग्‍ध है जिनसे पूछताछ जारी है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement