Cow fell into the canal, pulled students out-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:38 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

नहर में गिरी गाय, विद्यार्थियों ने निकाला बाहर

khaskhabar.com: गुरुवार, 16 फ़रवरी 2017 9:46 PM (IST)
नहर में गिरी गाय, विद्यार्थियों ने निकाला बाहर
राजसमन्द। भावा गांव के पास से गुजर रही राजसमंद झील की सिंचाई की नहर में गुरूवार दोपहर एक दुधारू गाय गिर गई। जिससे महाविद्यालय के विद्यार्थियों के साहस के कारण बचा लिया गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार भावा गांव के निकट स्थित दत्तात्रेय महाविद्यालय के समीप से गुजर रही राजसमंद झील की नहर में दुधारू गाय गिर गई। नहर में गिरी गाय पानी के बहाव के साथ में बहने लगी। गाय के नहर में गिरने से उसके साथ में चल रहा बछड़ा नहर के किनारे रम्भाते हुए नहर के किनारों पर दौड़ने लगा। बछड़े के रम्भाने और दौड़ लगाते देख महाविद्यालय के प्राध्यापक गिरिराज काबरा और संस्थान के विद्यार्थी कमलेश कुमावत, प्रकाश जाट, मदनलाल तेली, प्रकाश माली, छात्रा पूजा कुंवर, तरूणा कुंवर ने आसपास से रस्सी लाकर नहर में बहती गाय को बाहर निकाला। गाय के नहर के बाहर निकलते ही उसका बछड़ा पास में पहुंच कर खुशी के मारे उछलकूद करने लगा। आपको बता दें कि खुली नहर में गिरने से कई बार दुधारु पशुओं की जान जा चुकी है और कई हादसे हो चुके हैं। उन्होंने इस नहर को ढकने की मांग की है।

[# जेल जाने से बचाती हैं यह माता! चढ़ाते हैं हथकड़ी]

[# अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे]

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement