Court sentenced head constable Bhim Singh caught red handed taking bribe to 3 years imprisonment-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Jun 18, 2025 3:06 am
Location
 
   राजस्थान, हरियाणा और पंजाब सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त

रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़े हैड कांस्टेबल भीम सिंह को कोर्ट ने सुनाई 3 साल की सजा

khaskhabar.com: गुरुवार, 30 नवम्बर 2023 6:58 PM (IST)
रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़े हैड कांस्टेबल भीम सिंह को कोर्ट ने सुनाई 3 साल की सजा
चंडीगढ़। अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश हिसार द्वारा आज भ्रष्टाचार संबंधी मामले में नारनौंद पुलिस स्टेशन के हेड कांस्टेबल भीम सिंह को ₹10000 का जुर्माना लगाते हुए 3 साल की कैद की सजा सुनाई गई। हरियाणा एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम द्वारा हैड कांस्टेबल भीम सिंह को गत 19 सितंबर, 2019 को ₹4000 की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया था।

हैड कांस्टेबल भीम सिंह नारनौंद पुलिस थाने में हैड कांस्टेबल के पद पर तैनात थे। इस दौरान उन्होंने सरकारी कार्य करने को लेकर शिकायतकर्ता से ₹4000 की रिश्वत की मांग की। सूचना के आधार पर एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम ने योजना बनाते हुए भीम सिंह को रंगे हाथों रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया। न्यायालय ने भीम सिंह को दोषी ठहराते हुए उसे 3 साल की सजा सुनाते हुए उस पर ₹10000 का जुर्माना लगाया।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement