सहारनपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने एक बार फिर निशाना साधा हैै। राहुल ने कहा कि अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा के साथ महज सेल्फी खिंचवान भर से हीे भारत की समस्याएं हल नहीं होने वाली हैं। उत्तर प्रदेश में किसान यात्रा के दौरान एक रैली को संबोधित करते हुए राहुल ने आरोप लगाया कि मोदी ‘अपने देश के लोगों के बीच ही लड़ाई करवाना चाहते हैं’ जबकि कांग्रेस पार्टी लोगों में एकता के सूत्र में बांधना चाहती है।