अलवर । नगर परिषद की अनदेखी के चलते शहर में सफाई व्यवस्था चरमरा सी गई है। शहर में चारो तरफ कचरे के ढेर लगे रहे एवं परिषद के अधिकारी हाथ पर हाथ धर के बैठे है। मोती डूंगरी के पास मंगल विहार कॉलोनी के मोड़ पर स्थित एस एन एल कार्यालय के बाहर पड़े गंदगी का ढेर जिसमे आवारा पशु विचरण करते रहते है । इस बारे में स्थानीय लोगों ने कई बार शिकायत की गई लेकिन इस संबध मेें कोइ भी प्रभावी कदम नहीं उठाए गए। मोती डूंगरी पर बने एक भोजनालय के थोड़ा आगे पड़ा डस्ट बीन एवं बाहर फैला कचरा। जिसका इस्तेमाल कोई नहीं करता जिस कारण कचरा फैला हुआ है ओर बीमारियों का बुलावा है। एस एम डी स्कूल के सामने रेडियो स्टेशन के लिए जाने वाली गली के मोड पर फैला कचरा और आवारा सांड। वहाँ से गुरने वालो को काफ़ी बदबू का सामना करना पड़ता है।