Cotton complex employees say rage, memorandum handed over-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 1:27 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

काॅटन काॅॅम्पलेक्स कर्मचारियों ने जताया रोष, सौंपा ज्ञापन

khaskhabar.com: रविवार, 19 मार्च 2017 10:14 PM (IST)
काॅटन काॅॅम्पलेक्स कर्मचारियों ने जताया रोष, सौंपा ज्ञापन
श्रीगंगानगर। जिला कलेक्ट्रेट पर 237 दिन से धरना दे रहे कॉटन कॉम्पलेक्स कर्मचारियों ने रविवार को खनन मंत्री सुरेंद्रपाल सिंह टीटी और भाजपा जिलाध्यक्ष के समक्ष धरना दिया और अपनी मांगें पूरी नहीं होने के चलते सरकार के खिलाफ नाराजगी जताई। कॉटन कॉम्पलेक्स कर्मचारी मंत्री के कार्यक्रम में पहुंचे। जहां उन्होंने सरकार और जनप्रतिनिधियों की ओर से सुनवाई नहीं करने के विरोध में नारेबाजी की और मौके पर धरना दिया। इनका कहना था कि कॉटन कॉम्पलेक्स कर्मचारी पिछले लंबे समय से कलेक्ट्रेट के बाहर अपनी मांगों को लेकर धरने पर बैठे हैं, लेकिन सहकारिता विभाग मांगों पर ध्यान नही दे रहा है। हंगामा करने वाले लोगो को भाजपा जिलाध्यक्ष हरिसिंह कामरा ने आश्वासन देकर मनाने की कोशिश की, मगर वे नहीं माने। बाद में मंत्री टीटी ने उनकी समस्या सुनी और इन कर्मचारियों के अन्य विभागों में समायोजन संबंधी फाइल की जानकारी लेकर शीघ्र सहकारिता मंत्री के समक्ष समस्या रखने का आश्वासन दिया।

अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement