Correction in Voter List till 20 Nov-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:39 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

मतदाता सूची में संशोधन 20 तक

khaskhabar.com: शुक्रवार, 11 नवम्बर 2016 3:42 PM (IST)
मतदाता सूची में संशोधन 20 तक
कुल्लू। कुल्लू विधानसभा निवार्चन क्षेत्र के 145 मतदान केंद्रों की मतदाता सूची में नाम दर्ज करने के लिए अभियान चलाया जाएगा। बूथ लेबल अधिकारियों के माध्यम से मतदाता सूची के विशेष पुनरीक्षण-2017 के दौरान पहली अक्तूबर से 31 अक्तूबर 2016 तक जो 1077 प्रारूप-6 प्राप्त हुए हैं, उनकी सूची प्रारूप-9 पर तैयार कर ली गई है। कुल्लू के एसडीएम एवं निवार्चन रजिस्ट्रीकरण अधिकारी रोहित राठौर ने बताया कि कोई भी व्यक्ति अपनी आपत्तियां 20 नवंबर को प्रात: 10 बजे तक उनके कार्यालय में लिखित रूप में प्रस्तुत कर सकता है। इस तिथि तक कोई भी आक्षेप न मिलने पर अभिहित/बूथ लेबल अधिकारियों के माध्यम से प्राप्त दावों को सही माना जाएगा। यह भी पढ़े :देश के टॉप-10 में शामिल तीन बुकी गिरफ्त में, दाऊद से था सम्बंध यह भी पढ़े :बैंकों में क्या है हाल, देखिए तस्वीरें

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement