Advertisement
कोरोनावायरस:सीबीएसई बोर्ड केवल 29 विषयों की परीक्षा आयोजित करेगा

इस तरह की असाधारण परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए बोर्ड को इस संबंध में अपनी नीति की समीक्षा करने के लिए मजबूर होना पड़ा। अब केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक की सलाह के बाद बोर्ड केवल मुख्य विषयों के लिए परीक्षाओं का आयोजन करेगा जो पदोन्नति के लिए आवश्यक होंगे और उच्च शिक्षण संस्थानों में प्रवेश के लिए महत्वपूर्ण होंगे।
शेष विषयों के लिए, बोर्ड परीक्षा आयोजित नहीं करेगा। ऐसे सभी मामलों में मूल्यांकन के निर्देश बोर्ड द्वारा अलग से जारी किए जाएंगे। निशंक ने कहा अब जब स्थितियां परीक्षा आयोजित करने के अनुकूल होंगी तो केवल 29 विषयों के लिए परीक्षा आयोजित करवाई जाएंगी।
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
प्रमुख खबरें
Advertisement
Traffic
Features


