Coronavirus : 236 Indians evacuated from Iran, brought to Jaisalmer-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 1:30 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

ईरान में फंसे 236 लोग एयर इंडिया की उड़ान से पहुंचे जैसलमेर, 14 दिनों तक रखे जाएंगे अलग

khaskhabar.com: रविवार, 15 मार्च 2020 10:44 AM (IST)
ईरान में फंसे 236 लोग एयर इंडिया की उड़ान से पहुंचे जैसलमेर, 14 दिनों तक रखे जाएंगे अलग
जयपुर। ईरान से 236 लोग रविवार सुबह एयर इंडिया की दो उड़ानों द्वारा जैसलमेर पहुंचे हैं। कर्नल सोम्बित घोष (पीआरओ डिफेंस, राजस्थान) ने यह घोषणा की। कोविड-19 को विश्व स्वास्थ्य संगठन द्वारा महामारी घोषित किया गया है और इटली, ईरान जैसे कोरोनोवायरस प्रभावित देशों में बड़ी संख्या में फंसे भारतीयों को निकाला जा रहा है। एहतियात के तौर पर, देश लाए गए लोगों को 14 दिनों तक अलग-थलग रखा जाएगा। भारतीय सेना ने कोविड-19 के खिलाफ मुकाबला करने के लिए विभिन्न स्थानों पर वेलनेस सेंटर स्थापित किए हैं। घोष ने कहा, जैसलमेर में वेलनेस सेंटर कोविड-19 के खिलाफ लडऩे के लिए एक भारतीय सेना की फैसिलिटी है और कुशल चिकित्सा अधिकारियों की देखरेख में अनिवार्य क्वारन्टीन अवधि में लोगों की मदद करने के लिए पूरी तरह से सुसज्जित है। सैनिकों ने विदेशों से लौट रहे हमारे देशवासियों की देखभाल और सहायता प्रदान करने के लिए स्वेच्छा से सहायता की है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement