Coronapositive 137 in Noida-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 5:02 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

नोएडा में 3 कोरोना मरीज आने के साथ संख्या पहुंची 137, 81 मरीज ठीक होकर घर लौटे

khaskhabar.com: बुधवार, 29 अप्रैल 2020 6:01 PM (IST)
नोएडा में 3 कोरोना मरीज आने के साथ संख्या पहुंची 137, 81 मरीज ठीक होकर घर लौटे
गौतमबुद्धनगर। राष्ट्रीय राजधानी से सटे उत्तर प्रदेश के गौतमबुद्धनगर जिले में बुधवार को कोरोना के तीन नए मामले सामने आए हैं। इसके साथ ही जिले में कोरोना संक्रमित मरीजों की कुल संख्या 137 पहुंच गई है। आधिकारिक बयान के अनुसार, पिछले 24 घंटे में 91 नमूनों की जांच की गई, जिसमें 88 रिपोर्ट नेगेटिव आई है। जो तीन नए मामले सामने आए हैं, उसमें दो महिलाएं हैं। एक महिला 52 वर्षीय है वहीं दूसरी महिला 23 वर्षीय है और दोनों नोएडा सेक्टर 8 जेजे कॉलोनी की निवासी हैं। तीसरा मरीज 35 वर्षीय पुरुष है, जो नोएडा सेक्टर 122 का निवासी है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement