Corona vaccination started in Rajasthan-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:48 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

राजस्थान में हुआ कोरोना वैक्सीनेशन का शुभारंभ, एसएमएस मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ. सुधीर भंडारी ने लगवाया टीका

khaskhabar.com: शनिवार, 16 जनवरी 2021 1:16 PM (IST)
राजस्थान में हुआ कोरोना वैक्सीनेशन का शुभारंभ, एसएमएस मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ. सुधीर भंडारी ने लगवाया टीका
जयपुर। प्रदेश के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कोरोना वैक्सीनेशन अभियान का शुभारंभ किया ।सवाई मानसिंह अस्पताल में प्रिंसिपल डॉ. सुधीर भंडारी को कोरोना वैक्सीन लगाकर अभियान का शुभारंभ हुआ । चिकित्सा विभाग के मुताबिक दो कंपनियों के करीब 5 लाख 63 हजार वैक्सीन डोज प्राप्त हुए हैं। जिसमें स्टेट वैक्सीन स्टोर, जयपुर को सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया की कोवीसिल्ड के 4,43,000 और भारत बाॅयोटेक की को-वैक्सीन के 20,000 डोज मिले है। वहीं स्टेट वैक्सीन स्टोर, उदयपुर को 1,00,500 डोज उपलब्ध कराएं गए है। राज्य में कोरोना वैक्सीनेशन का वितरण दो स्थानों से किया गया है। उदयपुर संभाग के जिलों में वैक्सीन का वितरण स्टेट वैक्सीन स्टोर उदयपुर से किया गया है। जबकि राज्य के अन्य संभागों के जिलों में वैक्सीन का वितरण स्टेट वैक्सीन स्टोर, जयपुर से किया गया है। वैक्सीन वितरण कार्य 14 जनवरी से किया गया है। वितरण के लिए सभी जिलों से वैक्सीन वैन, दो चालक व आरसीएचओ अथव उप मुख्य चिकित्सा अधिकारी, स्वास्थ्य अधिकारी और पुलिसकर्मी को सबंधित स्टेट वैक्सीन स्टोर बुलाया गया था।
चिकित्सा विभाग के मुताबिक कोरोना वैक्सीनेशन के दौरान अन्य स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित ना हों इसके लिए सप्ताह में केवल 4 दिन वैक्सीनेशन किया जाएगा। जिसमें गुरुवार, रविवार व राजकीय अवकाश के दिन वैक्सीनेशन नहीं किया जाएगा। उन्होंने बताया कि 31 जनवरी तक 161 सत्र स्थल पर प्रतिदिन के अनुसार टीकाकरण किया जाएगा।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement