शिमला के डिप्टी मेयर तिकेंदर पंवार ने कहा कि शिमला में 30 मार्च को
राजभवन में यज्ञशाला को स्थाई रूप से स्थापित किया गया। इसका उद्धाटन
मुख्यमंत्री और नेता विपक्ष द्वारा किया गया। पंवार ने कहा कि अन्य
संवैधानिक पदों पर काबिज लोग अपने आधिकारिक निवास पर अपना पूजास्थल इसलिए
नहीं बनाते क्योंकि उन्होंने संवैधानिक शपथ ली है।
सीपीएम नेता ने कहा कि राज्यपाल को अपना धर्म का पालन करने की पूरी आजादी
है लेकिन राजभवन में यज्ञशाला की स्थापना करना निंदनीय है। उन्होंने मांग
की है कि राज्यपाल को यज्ञशाला ढहाए जाने के लिए कहा जाना चाहिए, ताकि
राज्य के प्रमुख केवल एक धर्म के प्रतिनिधि के तौर पर न दिखाई दें।