controversy erupts over yajnashaala in himachal governor house,CPM writes to president-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 10:40 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

हिमाचल गवर्नर की यज्ञशाला पर विवाद

khaskhabar.com:
हिमाचल गवर्नर की यज्ञशाला पर विवाद
शिमला। हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल आचार्य देवव्रत राजभवन में स्थाई यज्ञशाला बनाए जाने की वजह से विवादों में फंस गए हैं। उन पर धर्मनिरपेक्षता का पालन कराने वाली संवैधानिक शपथ का उल्लंघन करने का आरोप लगाया गया है। यज्ञशाला का उद्धाटन बुधवार को किया गया जिसमें मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह, नेता विपक्ष प्रेम कुमार धूमल व कई कैबिनेट सदस्य शामिल हुए। यज्ञ में सीएम की पत्नी प्रतिभा सिंह ने भी शिरकत की थी। राजभवन में यज्ञशाला बनाए जाने पर ऎतराज जताते हुए माकपा ने राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी को पत्र लिखते हुए इस मामले में संवैधानिक प्रावधानों की रक्षा के लिए हस्तक्षेप की मांग की है। पत्र में लिखा गया कि राज्यपाल की तरह अन्य संवैधानिक पदों पर बैठे लोग भी अपने आधिकारिक निवास पर ऎसा करते हैं, तो यह एक गलत परंपरा शुरू हो जाएगी।

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement