contesting from Forged documents the sarpanch suspended -m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 1:14 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

फर्जी दस्तावेजों से चुनाव लडऩे वाली सरपंच सस्पेंड

khaskhabar.com: बुधवार, 01 मार्च 2017 2:34 PM (IST)
फर्जी दस्तावेजों से चुनाव लडऩे वाली सरपंच सस्पेंड
सिरसा। पढ़ी-लिखी पंचायत चुनने के लिए लगाई गई शर्तों को पूरा करने के लिए किस प्रकार लोगों ने फर्जी दस्तावेजों का सहारा लेकर चुनाव लड़ा। इसका खुलासा जांच रिपोर्ट से हुआ है। फर्जी शिक्षा प्रमाण पत्र बनवाकर सरपंच बनने वालों पर डीसी शरणदीप कौर बराड़ ने कार्रवाई करते हुए सिरसा के गांव बकरियांवाली की सरपंच को सस्पेंड कर दिया है। इससे पहले डीसी ने फूलकां गांव की सरपंच चुनी गई मनजीत कौर, गांव मौजूखेड़ा और केसुपुरा की महिला सरपंच को भी सस्पेंड कर दिया था। तीनों ने ही पंचायती चुनाव फर्जी शिक्षा प्रमाण पत्र के सहारे लड़ा था। डीसी ने जिला शिक्षाधिकारी और डीडीपीओ की रिपोर्ट को आधार मानते हुए अब गांव बकरियांवाली की सरपंच को सस्पेंड किया है।

[ श्याम मसाले ने कराई घर घर में मौजूदगी दर्ज]

[ सावधान हो जायें अब भ्रस्ट अफसर]

[ अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे]

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement