Advertisement
कंटेनर के नीचे दबने से चालक की मौत

चकेरी थानाक्षेत्र स्थित रामपुरम इलाके में रहने वाला राजेन्द्र यादव (45) एक प्राइवेट कपंनी में ड्राइवर के पद पर कार्य करता था। परिजनों के माने तो बुधवार को काम करने गया था, जहां कंटनेर उतराने के दौरान वह उसकी चपेट में आ गया। कटंनेर के नीचे दबने से चालक की मौत हो गई। सूचना पाकर मौके से पहुंची पनकी थाने की पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया और जांच शुरु कर दी। वही मृतक की पत्नी ममता ने बताया कि पति पनकी स्थित केपीएल कंपनी की वाहन चालक थे और कर्मचारियों व अधिकारियां की लापरवाही हुई जिससे उनके पति की मौत हो गई। वहीं परिजनों ने मुआवजे को लेकर जमकर हंगामा किया। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया और कार्यवाही का भरोसा दिलाया, थाना प्रभारी ने कहा कि मामले की जांच में पता चला है कि कंटनेर उतारने के दौरान यह हादसा हुआ है, शव को पोस्टमार्टम भेज मामले की जांच की जा रही है।
Advertisement
कानपुर
Advertisement
उत्तर प्रदेश से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


