Advertisement
समय पर और गुणवत्ता के साथ पूरे हों निर्माण कार्य : सीएम योगी

इस दौरान उन्होंने अधिकारियों से कहा कि नाले की ऊंचाई का विशेष ध्यान रखा जाए ताकि इसमें आसपास के मोहल्ले का पानी आ सके। इसके साथ ही जहां जरूरी हो वहां चैम्बर बनाए जाएं। नाले को ढंककर इसे फुटपाथ के रूप में इस्तेमाल करने लायक बनाएं।
मुख्यमंत्री ने यह निर्देश भी दिए कि देवरिया बाईपास के शुरुआती कनेक्टिंग पॉइंट पर बन रहे नौसढ़-पैडलेगंज सिक्सलेन और फ्लाईओवर के पास सर्वे कर यह सुनिश्चित कर लिया जाए कि कहीं भी भविष्य में जाम की समस्या न रहे।
देवरिया बाईपास के बाद सीएम योगी तारामंडल क्षेत्र में बन रहे सड़क और नाले का जायजा लेने पहुंचे। तारामंडल के सामने निर्माण कार्य को देखने के बाद उन्होंने अधिकारियों से कहा कि काम में तेजी लाकर इसे जल्द पूरा किया जाए। गुणवत्ता के साथ यह भी सुनिश्चित किया जाए कि इसकी ऊंचाई से आमजन को कोई असुविधा न हो।
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
गोरखपुर
Advertisement
उत्तर प्रदेश से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


