Construction of rooms will be done in schools- Minister of State for Education-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 1:28 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

विद्यालयों में कमरों का निर्माण कार्य करवाया जाएगा-देवनानी

khaskhabar.com: शुक्रवार, 09 फ़रवरी 2018 7:20 PM (IST)
विद्यालयों में कमरों का निर्माण कार्य करवाया जाएगा-देवनानी
जयपुर। शिक्षा राज्य मंत्री वासुदेव देवनानी ने विधानसभा में कहा कि मुख्यमंत्री जन सहभागिता योजना के तहत विधायक एवं सांसद कोष से 40 प्रतिशत एवं 60 प्रतिशत सरकार के योगदान से हम मिलकर ग्राम पंचायत खोड़ा एवं डबलीवास कुतुब के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में कमरों का निर्माण कार्य करवाएंगे एवं इस विषय में भारत सरकार को भी पत्र भेजा जा रहा है। देवनानी ने शुक्रवार को शून्यकाल में इस विषय में उठाए गए मुद्दे पर हस्तक्षेप करते हुए बताया कि पिछले दिनों राज्य सरकार द्वारा पन्द्रह एक हजार 552 कार्यों की स्वीकृति दी गई है। उन्होंने बताया कि राज्य सरकार के फण्ड से एवं नाबार्ड आदि की सहायता से प्रदेश में कुल 2 हजार 898 करोड़ के काम किए जा रहे हैं। शिक्षा राज्य मंत्री ने बताया कि हमने 5 हजार 500 विद्यालय क्रमोन्नत किए हैं जिसमें कमरों की आवश्यकता बढ़ी है। हम धीरे-धीरे कमरों की आवश्यकता को पूरा करने का प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि ग्राम पंचायत खोड़ा एवं डबलीवास कुतुब के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में कमरों की मांग करवाने के विषय में राज्य सरकार ने भारत सरकार को पूर्व में पत्र भेजा था। इस वर्ष पुनः ग्राम पंचायत खोड़ा के लिए 54.9 लाख का एवं डबलीवास कुतुब के लिए 44.1 लाख का प्रस्ताव बनाया है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement