Consecration of Nutan Guru Mandir Mini Mandoli on 11th February, idols will arrive today-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 10:35 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

नूतन गुरु मंदिर मिनी मांडोली की प्रतिष्ठा 11 फरवरी को, प्रतिमाएं आज आएंगी

khaskhabar.com: मंगलवार, 23 जनवरी 2024 10:35 PM (IST)
नूतन गुरु मंदिर मिनी मांडोली की प्रतिष्ठा 11 फरवरी को, प्रतिमाएं आज आएंगी
बीकानेर। गंगाशहर में कुम्हारों के मोड़ पर बन रहे नूतन गुरु मंदिर मिनी मांडोली में योगीराज आचार्य श्री विजय शांति सूरिश्वरजी की प्रतिमा व उनके पगलियों की प्रतिष्ठा गच्छाधिपति नित्यानंद सूरिश्वरजी के सान्निध्य में 11 फरवरी को होगी। मंदिर स्थापना पर तीन दिवसीय प्रतिष्ठा महोत्सव 10 से 12 फरवरी तक होगा। मंदिर का निर्माण श्री रिद्धकरण, सूरजदेवी सिपानी चैरिटेबल ट्रस्ट, हनुमान दास, पन्नालाल सिपानी परिवार ने करवाया है। मंदिर निर्माण का लाभ लेने वाले सिपानी परिवार के लीलम सिपानी ने बताया कि मंदिर का कार्य पूर्णता की ओर है। सिरोही के नामी हस्तशिल्पी व कारीगर स्थानीय कारीगरों व श्रमिकों के साथ नित्य 12 घंटें कार्य कर इस भव्य मंदिर को बनाने में लगे हुए है। मंदिर का निर्माण गुरु भक्त गौतम सिपानी की देखरेख में करवाया जा रहा है। सिपानी ने बताया कि मिनी मांडोली में शांति गुरुदेव की तीन प्रतिमाएं, तीन गुरुदेवों के पगलिये व देवी सरस्वती व पद्मावती की प्रतिमाएं जयपुर से बुधवार शाम को बीकानेर पहुंचेगी। गुरुवार को सुबह उन्हें गर्भगृह में प्रतिष्ठित किया जाएगा। मंदिर का लगभग 90 प्रतिशत कार्य पूर्ण हो चुका है। मंदिर निर्माण से जुड़े लीलम सिपानी ने बताया कि 30 गुणा 70 वर्ग फीट में शांति गुरुदेव के प्रमुख तीर्थ व धर्म स्थल मांडोली के जैसा हुबहू निर्माण कार्य मिनी मांडोली में किया गया है।
मंदिर में पिंडवाड़ा, सिरोही के नारायणजी व कन्हैयालाल सोमपुरा मंदिर में जैन शिल्प शैली के अनुसार उदयपुर के अगरिया खानों के सफेद संगमरमर को मूर्त रूप् देकर प्रतिष्ठत करने लगे है। सिपानी ने बताया कि जयपुर के प्रमुख शिल्पियों द्वारा शांति गुरुदेव की तीन प्रतिमाओं के साथ देवी पद्मावती, सरस्वती माता आदि की प्रतिमाओं के साथ दादा गुरुदेव, शांति गुरुदेव के तीन पगलियों को मूर्त रूप् दिया है।
शांतिगुरु देव की मुख्य प्रतिमा 31 ईंच की व दो अन्य प्रतिमाएं 27-27 इंच की होगी। मंदिर के पास ही 600 गज भूमि में धर्मशाला का निर्माण करवाया जा रहा है इसमें ठहरने के कमरे, रसोई, स्नानघर व अन्य सुविधाएं रहेगी।
अर्श से शिखर तक एक परिवार का पहला मंदिरः
रिद्धकरण, सूरजदेवी सिपानी चैरिटेबल ट्रस्ट, हनुमान दास, पन्नालाल सिपानी परिवार को अर्श से शिखर तक मंदिर निर्माण करवाने वाला बीकानेर का पहला परिवार है। जिसने जमीन से लेकर मंदिर निर्माण तक अर्श से शिखर तक का कार्य स्वयं के धन से करवाया है। सिपानी परिवार ने बीकानेर में लक्ष्मीनाथ मंदिर परिसर के भगवान नेमीनाथ मंदिर में नाकोड़ा भैरव, भगवान आदिनाथ, पार्श्वनाथ व शांतिनाथ, शत्रुंज्यतीर्थ पट्ट, गंगाशहर के गोल मंदिर में शांति गुरुदेव व आसानियों के चौक में सूरज भवन का निर्माण कार्य करवाया है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement