Congresss Khatakhat Guarantee has now become a headache, sarcasm by BJP MP Manoj Tiwari-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 8:16 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

कांग्रेस की खटाखट गारंटी अब सिर दर्द बनी, भाजपा सांसद मनोज तिवारी का कटाक्ष

khaskhabar.com: शनिवार, 02 नवम्बर 2024 1:44 PM (IST)
कांग्रेस की खटाखट गारंटी अब सिर दर्द बनी, भाजपा सांसद मनोज तिवारी का कटाक्ष
नई दिल्ली। भाजपा सांसद मनोज तिवारी ने कांग्रेस की "खटाखट गारंटी" पर कटाक्ष करते हुए कहा कि यह अब कांग्रेस के लिए सिर दर्द बन चुका है। उन्होंने राहुल गांधी पर पार्टी के अंदर विश्वास की कमी को लेकर भी निशाना साधा और कहा कि प्रियंका गांधी के सक्रिय होने से पार्टी में मारामारी की स्थिति है। तिवारी ने कहा कि आज "खटाखट" शब्द कांग्रेस के लिए सबसे बड़ा कॉमेडी का प्रतीक बन गया है। इसके अलावा, तिवारी ने अरविंद केजरीवाल पर भी तंज कसते हुए कहा कि वह राजनीति से हमेशा के लिए विदा लेने की तैयारी में हैं। उन्होंने कहा कि केजरीवाल की सरकार को देश में भ्रष्ट और असफल सरकार का उदाहरण दिया जाएगा। उत्तर प्रदेश में हो रहे उपचुनावों पर तिवारी ने विश्वास जताया कि भाजपा सभी सीटों पर विजय हासिल करेगी। कांग्रेस के उपचुनाव में हिस्सा न लेने पर उन्होंने कहा कि इंडी गठबंधन खत्म हो चुका है और कांग्रेस अब लड़ने लायक भी नहीं रही।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement