अंबाला। नोटबन्दी को लेकर कांग्रेसियों ने पीएम मोदी का पुतला फूंका, कांग्रेसी नेता हीरा लाल यादव के नेतृत्व में किया जमकर सरकार के खिलाफ प्रदर्शन। उच्च नेताओं के आदेश पर आज अंबाला केंट में कांग्रेसियों ने हीरा लाल यादव के नेतृत्व में कांग्रेस भवन के सामने सरकार के खिलाफ जमकर प्रदर्शन किया। सैकड़ों कांग्रेसियों ने पीएम और भाजपा सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। कांग्रेसी नेता ने कहा कि पीएम ने देश में धन कुबेरों और आतंकियों से काला धन निकलने की बात कहा कर नोटबन्दी लागू की थी। लेकिन न तो वे धन कुबेरों के खजाने से काला धन निकल सके और न ही आतंकियों की कमर तोड़ सके।
अक्षय कुमार की फिल्म ने तोड़ी पांच हजार साल पुरानी परंपरा ! SEE PICS