congress working comittee meeting start-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 20, 2026 9:26 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

CWC बैठक: चैनलों पर बैन को लेकर राहुल का मोदी सरकार पर तीखा प्रहार

khaskhabar.com: सोमवार, 07 नवम्बर 2016 3:57 PM (IST)
CWC बैठक: चैनलों पर बैन को लेकर राहुल का मोदी सरकार पर तीखा प्रहार
नई दिल्ली।संसद के शीतकालीन सत्र के पहले कांग्रेस की वर्किंग कमिटी की मौजूदा राजनीतिक हालातों पर चर्चा के लिए बुलाई गई बैठक में कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने केंद्र की मोदी सरकार को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि सरकार सत्ता के नशे में चूर हो गई है। तबीयत खराब होने के चलते कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी इस बैठक में हिस्सा नहीं ले रही हैं. उनकी जगह राहुल गांधी ने बैठक की अध्यक्षता की। वर्किंग कमिटी की इस बैठक में कांग्रेस मनमोहन सिंह, ऐके एंटनी, अहमद पटेल, दिग्विजय सिंह, मलिका अर्जुन खडग़े, अंबिका सोनी, बीके हरिप्रसाद और ग़ुलाम नबी आज़ाद समेत लगभग 21 मेंबर हिस्सा लें रहे हैं। आपको बता दें कि सोनिया गांधी इस बैठक में शामिल नहीं हुई है। बैठक में ओआरओपी लागू नहीं किये जाने के मुद्दे पर पूर्व सैनिक रामकिशन ग्रेवाल के आत्महत्या मामले से उपजे राजनीतिक हालातों, उत्तर प्रदेश और पंजाब में होने वाले विधानसभा चुनावों और मध्य प्रदेश में छात्रों की मौत के मामले पर विचार करने के साथ ही पठानकोठ हमले की कवरेज को लेकर एनडीटीवी इंडिया चैनल पर प्रतिबंध लगाये जाने के बारे में चर्चा की जाएगी और इन मुद्दों पर शीतकालीन सत्र में सरकार को धेरने की रणनीति पर विचार किया जाएगा। यह भी पढ़े :जब ISIS आतंकियों के साथ कमरे में फंस गईं सात लड़कियां... यह भी पढ़े :ज़िला महिला अस्पताल से ग़ायब होते हैं मरीज़, आप भी पढ़ें क्या है माजरा ?

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement