Congress workers participating in vote counting should work with caution: Dotasara -m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:34 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

मतगणना में भाग लेने वाले कांग्रेस कार्यकर्ता सजगता के साथ कार्य करें : डोटासरा

khaskhabar.com: मंगलवार, 28 मई 2024 4:55 PM (IST)
मतगणना में भाग लेने वाले कांग्रेस कार्यकर्ता सजगता के साथ कार्य करें : डोटासरा
जयपुर। राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गोविन्द सिंह डोटासरा ने मंगलवार को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय पर राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सेन्ट्रल वॉर रूम पदाधिकारियों की महत्वपूर्ण बैठक ली तथा लोकसभा चुनाव-2024 में मतों की गिनती हेतु सभी लोकसभा क्षेत्रों में की जा रही तैयारियों एवं कार्यकर्ताओं को दी जा रहे प्रशिक्षण का फीडबैक लिया तथा प्रत्याशियों एवं मतगणना में भाग लेने वाले कांग्रेस कार्यकर्ताओं को सजगता के साथ कार्य करने हेतु निर्देश प्रदान किए। बैठक में राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सेन्ट्रल वॉर रूम के चेयरमेन जसवन्त गुर्जर, कॉ-आर्डिनेटर राजेन्द्र यादव, छोटूराम मीणा, राहुल भाकर, शाश्वत पुरोहित, कंट्रोल रूम प्रभारी मुमताज मसीह, मीडिया प्रभारी स्वर्णिम चतुर्वेदी, विधि प्रभारी कुलदीप सिंह पूनियां, सोशल मीडिया प्रभारी सुमित भगासरा, डाटा मैनेजमेंट प्रभारी पुष्पेन्द्र मीना उपस्थित रहे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement