Congress will take action after the Pulwama attack: Amarinder-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 1:24 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

पुलवामा हमले के बाद कांग्रेस ने कार्रवाई की होती : अमरिंदर

khaskhabar.com: शनिवार, 16 मार्च 2019 11:04 PM (IST)
पुलवामा हमले के बाद कांग्रेस ने कार्रवाई की होती : अमरिंदर
चंडीगढ़। भारतीय वायुसेना द्वारा पाकिस्तान में की गई एयर स्ट्राइक का समर्थन करते हुए पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने शनिवार को यहां कहा कि कांग्रेस सहित कोई भी सरकार होती तो उसने पुलवामा आतंकी हमले के बाद जवाबी कार्रवाई की होती। यह पूछे जाने पर कि क्या वायुसेना की हाल की एयर स्ट्राइक का भारतीय जनता पार्टी को आगामी चुनावों में लाभ होगा? अमरिंदर ने कहा, "सरकार ने अपना बस अपना काम किया, जो कांग्रेस की सरकारों ने भी अतीत में किया था। (नरेंद्र) मोदी सरकार ने बस इस तरह की कार्रवाई के लिए एक नए शब्द 'सर्जिकल स्ट्राइक' उछाला है।" मुख्यमंत्री ने सशस्त्र बलों का राजनीतिकरण करने और राजनीतिक हितों के लिए उनका इस्तेमाल करने का भाजपा की निंदा करते हुए कहा, "जवान और अधिकारी हरेक दिन शहीद हो रहे हैं।" अमरिंदर ने यहां मीडिया से कहा, "कांग्रेस ने 1965 या 1971 का कभी राजनीतिकरण नहीं किया। हमने राष्ट्र को राजनीतिक हित से हमेशा ऊपर रखा।"
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement