khaskhabar.com: सोमवार, 05 सितम्बर 2016 08:07 AM (IST)
राहुल
गांधी बनाम आरएसएस ट्रायल में जिन किताबों के अंश को पेश किए जाने की
तैयारी है, उनमें मार्क जे की किताब द न्यू कोल्ड वॉर, रिलीजियस नेशनलिज्म
कन्फ्रंट्स द सेक्युलर स्टेट भी शामिल है। इसमें कहा गया है कि नेहरू ने 26
फरवरी 1948 को होम मिनिस्टर को चि_ी लिखी थी, जिसमें कहा गया कि गांधीजी
की हत्या एक बड़े अभियान का हिस्सा था, जिसका आयोजक मुख्य तौर पर आरएसएस
था। मनोहर मलगांवकर की किताब द मैन हू किल्ड गांधी के मुताबिक, निश्चित तौर
पर गोडसे महासभा और आरएसएस के बीच कॉमन लिंक था और वह दोनों संगठनों का
सदस्य था। बेशक आरएसएस इससे इनकार करे। सरदार वल्लभभाई पटेल ने भी अपनी
चिट्ठियों में आरएसएस के सरसंघचालक एम.एस. गोलवलकर को कहा था कि महात्मा की
हत्या के बारे में सुनने पर संघ के लोगों ने मिठाइयां बांटी थीं।