Congress will prevent the massive movement against the government pension-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 5:22 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

पेंशन रोकने के विरोध में कांग्रेस करेगी आंदोलन: खाचरियावास

khaskhabar.com: शनिवार, 31 दिसम्बर 2016 6:10 PM (IST)
पेंशन रोकने के विरोध में कांग्रेस करेगी आंदोलन: खाचरियावास
जयपुर। राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता प्रतापसिंह खाचरियावास ने कहा कि नोटबंदी के चलते 50 हजार रूपये जन-धन खातों में जमा होने के नाम पर प्रदेश के गरीब और मध्यमवर्गीय बुर्जग पुरूष-महिलायें, विधवा, परित्याक्ता, दिव्यांग आदि लोगों की पेंशन बंद करने के राज्य सरकार के फैसले से प्रदेश के लाखों पेंशनधारियों के सामने रोजी-रोटी का संकट उत्पन्न हो जाएगा। सामाजिक सुरक्षा के लिये कांग्रेस शासन के समय प्रांरभ की गई पेंशन योजना में यदि राज्य सरकार कोई रोक लगाना चाहती है उसे केबिनेट में प्रस्ताव पास करके विधानसभा को विश्वास में लेना चाहिये था । प्रदेश के लगभग 60 लाख लोगों को पेंशन कानूनी आधार पर दी जा रही है, ऐसे में सामाजिक न्याय अधिकारिता विभाग के एक अधिकारी द्वारा 26 दिसम्बर को पेंशन रोकने का आदेष देना पूरी तरह से गैर कानूनी है। इस फैसले से प्रदेश के लाखों पेंशनधारियों के सामने जीवन यापन का संकट उत्पन्न हो जायेगा। नोटबंदी के कारण लोग पहले ही परेशान है। ऐसे में पेंशन बंद करने के सरकारी आदेश का कांग्रेस पार्टी विरोध करेगी। शहर में 1 जनवरी से 91 वार्डों में जयपुर शहर जिला कांग्रेस कमेटी ‘पेंशन सुरक्षा अभियान शुरू’ करेगी। इसी के तहत सभी वार्डों में कांग्रेस के वार्ड अध्यक्ष वार्डों में घूमकर उन पेंशनधारियों के नाम इकत्रित करेगें, जिनकी बेवजह पेंशन बंद कर दी गई है या जन-धन खाते के नाम पर पेंषन बंद कर दी गई है।

[@ छेड़छाड़ का विरोध करने पर महिला को सरेआम पीटा, वीडियो वायरल]

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement