कर्नल राज्यवर्धन ने कहा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी की योजनाएं
जन कल्याण एवं जन भावनाओं से जुडी हुई होती है। पिछले पांच वर्षों में
मोदी जी के नेतृत्व वाली केन्द्र सरकार ने देश में प्रधानमंत्री सुकन्या
योजना, प्रधानमंत्री मृदा योजना, प्रधानमंत्री जन धन योजना, प्रधानमंत्री
आवास योजना, आयुष्मान भारत योजना, प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना,
प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना, अटल पेंशन योजना, उज्जवला योजना सहित
अनेक जनकल्याकारी योजनाएं प्रारम्भ की है जिनका लाभ किसान, युवा, महिला
सहित समाज के प्रत्येक वर्ग को मिल रहा है।
जनता द्वारा मिले पूर्ण बहुमत
के बल पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी ने पिछले पांच वर्षों में देश की
मजबूती के लिए अनेक निर्णय लिए है जिनके कारण विश्व में भारत का मान बढ़ा
है, देश ने हर क्षेत्र में प्रगति की है और देश में लगातार भ्रष्टाचार
समाप्त हो रहा है। इसलिए मोदी जी ने देश की जनता के मन में अपना
स्थान बना लिया है और देश की जनता ने भी मोदी जी को पुनः प्रधानमंत्री
बनाने का निश्चय कर लिया है। कर्नल राज्यवर्धन बानसूर की ग्राम पंचायत
रायली में कुछ समय पूर्व कोटपूतली एन.एच. 8 पर हुई सड़क दुर्घटना में
मृतकों के परिवारों से मिले और उन्हें सांत्वना दी तथा घायलों की कुशलक्षेम
पूछी।