Congress will pay the consequences of ignoring farmers: Rajyavardhan Singh Rathore Slide 2-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 1:11 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

किसानों की अनदेखी करने का परिणाम भुगतेगी कांग्रेस: कर्नल राज्यवर्धन

khaskhabar.com: शुक्रवार, 19 अप्रैल 2019 8:58 PM (IST)
किसानों की अनदेखी करने का परिणाम भुगतेगी कांग्रेस: कर्नल राज्यवर्धन
कांग्रेस ने किसानों से झूठे वायदे कर प्रदेश में सरकार बनाई है, सरकार बनने के बाद किसानों से किए वायदो को पूरा करना तो दूर प्रदेश की सरकार ने किसानों के हित में शुरू की गई केन्द्र सरकार की योजनाओं से भी प्रदेश के किसानों को दूर रखा जबकि मोदी सरकार ने कृषि उपज के न्यूनतम समर्थन मुल्य में उल्लेखनीय वृद्धि की एवं किसान सम्मान निधि, सॉयल हेल्थ कार्ड योजना, प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना, प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना, ब्याज रियायत योजना सहित किसान हित में अनेक योजनाएं शुरू की है जिससे देश का अन्नदाता सशक्त व मजबूत हुआ है। उन्होंने बताया भाजपा के चुनाव संकल्प पत्र में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना का विस्तार करते हुए अब देश के सभी किसानों को इस योजना का लाभ देने का संकल्प लिया है। वर्तमान में इस योजना का लाभ उन्ही किसानों को मिल रहा है जिनके पास 2 हेक्टेयर तक भूमि है। इसके अलावा ऐसे किसान जिसके पास कम भूमि है उन्हे 60 वर्ष की उम्र के बाद पेंशन देने का भी संकल्प लिया है।

2/5
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement