Advertisement
कांग्रेस ने बसपा उम्मीदवार का किया समर्थन

माना जा रहा है कि भाजपा नौवें उम्मीदवार पर भी विचार कर रही है, जिसे अब शायद रुकावट का सामना करना पड़े।
सपा ने राज्यसभा चुनाव के लिए जया बच्चन को उम्मीदवार बनाया है।
विधानसभा में बसपा के 19 सदस्य हैं, जबकि कांग्रेस के सात सदस्य हैं। सपा की 47 और भाजपा की सहयोगी दलों के साथ 324 सीटें हैं।
राज्यसभा में चुने जाने के लिए हर उम्मीदवार को 37 मतों की जरूरत होती है, जहां भाजपा के आठ सदस्य आसानी से इतना मत प्राप्त कर सकते हैं, इसके अलावा इसके पास 28 मत रह जाएंगे और अगर यह क्रॉस वोटिंग सुनिश्चित कर लेता है तो इसका नौवां उम्मीदवार भी चुना जा सकता है।
राष्ट्रपति चुनाव के समय निर्दलीय विधायकों जैसे रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया, विनोद सरोज, अमन मणि त्रिपाठी और विजय मिश्रा ने भाजपा का समर्थन किया था।
भाजपा की निगाहें इन चारों विधायकों पर होने के साथ ही सपा और कांग्रेस में किसी तरह से सेंध लगाने की संभावना तलाशने पर भी है। भाजपा ने चुनाव के लिए उत्तर प्रदेश से अब तक सिर्फ केंद्रीय वित्त मंत्री अरुण जेटली के नाम का एलान किया है।
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
लखनऊ
Advertisement
उत्तर प्रदेश से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


