Congress ready to fight Bhoranj by elections- CM-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:50 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

भोरंज में उपचुनाव के लिए कांग्रेस तैयार-मुख्यमंत्री

khaskhabar.com: रविवार, 27 नवम्बर 2016 5:15 PM (IST)
भोरंज में उपचुनाव के लिए कांग्रेस तैयार-मुख्यमंत्री
हमीरपुर। मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने सुजानपुर-टीहरा में मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि भाजपा के वरिष्ठ विधायक ईश्वर दास धीमान की मृत्यु के उपरांत रिक्त हुए भोरंज विधानसभा सीट पर कांग्रेस पार्टी उप चुनाव के लिए तैयार है, परन्तु अंतिम निर्णय भारतीय निर्वाचन आयोग को लेना है। वीरभद्र सिंह ने विधानसभा चुनाव-2017 में युवाओं को टिकट देने के सवाल पर कहा कि निश्चित तौर पर युवाओं को तरजीह दी जाएगी और जिन उम्मीदवारों में जीत की संभावनाएं ज्यादा होंगी उन्हें टिकट प्रदान किये जाएंगे। उन्होंने कहा कि यह सब युवा उम्मीदवारों की लोकप्रियता, मेहनत तथा इस बात पर निर्भर करेगा कि वे पार्टी के प्रति कितने प्रतिबद्धत हैं। उन्होंने कहा कि ‘पिक एंड चूज’ के आधार पर चयन नहीं होगा और टिकट चाहने वाले युवाओं की क्षमता को ध्यान में रखा जाएगा। विमुद्रीकरण पर विपक्षी दलों द्वारा केन्द्र और जिला स्तर पर 28 नवम्बर को प्रस्तावित राष्ट्रीय भारत बंद पर, मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस पार्टी निश्चित तौर पर इसमें भाग लेगी और अपना विरोध दर्ज करेगी, किन्तु सरकार नहीं जैसा की भ्रम फैलाया जा रहा है।
उन्होंने गरीब और जरूरतमंद लोगों की वित्तीय तथा अन्य प्रकार से मदद करने के लिए सर्वहित कल्याणकारी संस्था की सराहना की।
1000 के नोट चलन से बाहर,जानिए कुछ ख़ास बातें

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement