नई दिल्ली। कांग्रेस ने शनिवार को घोषणा की कि उत्तर प्रदेश में अगर वह
सत्ता में आएगी तो सबसे पिछडी जातियों को ओबीसी के मौजूदा 27 प्रतिशत कोटे
में से आरक्षण देगी।
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता गुलाम नबी आजाद ने संवाददाता सम्मेलन को
संबोधित करते हुए कहा कि पार्टी उपाध्यक्ष राहुल गांधी के हाल के दौरे में
सबसे पिछडे समुदायों के नेताओं ने उनसे मुलाकात की और कहा कि केवल कुछ ही
समूह या उपजातियों को 27 फीसदी ओबीसी कोटे के सभी लाभ मिलते हैं।
आजाद ने कहा कि 100-200 लोगों के प्रतिनिधिमंडल ने दिल्ली में राहुल गांधी
से मुलाकात की और उन्हें बताया कि सबसे पिछ़डी जातियों को नजरअंदाज किया जा
रहा है और ओबीसी के लिए तय 27 प्रतिशत आरक्षण में से उन्हें भी आरक्षण
दिया जाए।