उन्होंने कहा,राहुल ने प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात के बाद इसे आगामी चुनाव के
लिए पार्टी के घोषणापत्र में शामिल करने और पार्टी के सत्ता में आने पर
लागू करने का फैसला किया।
आजाद ने कहा कि कर्नाटक, हरियाणा, महाराष्ट्र और आंध्र प्रदेश में
पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकारों ने पहले ही आरक्षण में से आरक्षण देने के
कानून लागू कर दिए हैं। उन्होंने कहा कि 10 राज्यों में पहले से ही ऎसे
प्रावधान हैं।
(आईएएनएस)