Congress party workers will campaign in the villages-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:53 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

गांव-गांव में पार्टी का प्रचार करेंगे कांग्रेस कार्यकर्ता

khaskhabar.com: बुधवार, 19 अक्टूबर 2016 10:40 AM (IST)
गांव-गांव में पार्टी का प्रचार करेंगे कांग्रेस कार्यकर्ता
अलवर। गांव-गांव में कांग्रेस पार्टी के प्रचार-प्रसार व संगठनात्मक मजबूती को लेकर अलवर के होटल नीमराणा पैलेस में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष अशोक मुदगल की अध्यक्षता में एक बैठक आयोजित हुई। बैठक में भाग लेने आए पार्टी के अलवर जिला प्रभारी जी.आर. खटाणा, प्रदेश कांग्रेस कमेटी सचिव एवं जिला सह प्रभारी हरीश यादव, वरिष्ठ नेता के.डी. यादव, मुंडावर के पूर्व विधायक मेजर ओपी यादव की पत्नी कविता यादव, अजीत यादव व कांग्रेस के जिला महासचिव बलबीर सिंह छिल्लर ने बिजली, पानी व डीजल-पेट्रोल के मूल्य में वृद्धि और सेना के सर्जिकल स्ट्राइक की आड़ में सस्ती लोकप्रियता हासिल करने पर तुली भाजपा को आड़े हाथों लिया। कार्यकर्ताओं से कहा कि वे गांव-गांव जाकर भाजपा के नकली चेहरे को बेनकाब करेंगे। इस मौके पर विधि एंव मानव अधिकार विभाग के प्रदेश महासचिव एडवोकेट राकेश यादव, राजस्थान विश्वविद्यालय छात्र संघ के पूर्व महासचिव ललित यादव, बहरोड़ की पूर्व प्रधान सुमन यादव, कर्णसिंह चौधरी, दिनेश राघव, एडवोकेट गंगाराम पटेल, योगेश मेहता, खैरथल कृषि उपज मंडी चेयरमेन राजेंद्र यादव, धर्मचंद बोहरा, गोपीचंद शर्मा, धर्मवीर आर्य व जिला प्रवक्ता संजीव बारेठ सहित कई कार्यकर्ता मौजूद थे।

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement