Congress Meet To Decide Will Be Rajasthan govt-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 1:21 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

कांग्रेस ने सरकार बनाने का दावा पेश किया, सीएम पर सस्पेंस

khaskhabar.com: बुधवार, 12 दिसम्बर 2018 9:13 PM (IST)
कांग्रेस ने सरकार बनाने का दावा पेश किया, सीएम पर सस्पेंस
जयपुर। राजस्थान विधानसभा चुनाव में मिली सफलता के बाद कांग्रेस ने राजभवन पहुंच कर सरकार बनाने का दावा पेश कर दिया है। पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, पीसीसी अध्यक्ष सचिन पायलट, प्रदेश प्रभारी अविनाश पांडे, कांग्रेस विधायक दीपेन्द्र सिंह शेखावत, हरिश चौधरी, कांग्रेस विधायक प्रताप सिंह खाचरियावास सहित अन्य विधायक राजभवन पहुंचे। कांग्रेस नेताओं ने राज्यपाल कल्याण सिंह से मिलकर सरकार बनाने का दावा पेश किया। वहीं सीएम पद पर रस्साकशी तेज होने पर अंतिम फैसला राहुल गांधी करेंगे। चर्चा है कि कांग्रेस आलाकमान सचिन पायलट और अशोक गहलोत में से किसी एक का चुनाव करने में दुविधा का सामना कर रही है। बताया जा रहा है कि राहुल गांधी सचिन पायलट को मुख्यमंत्री बनाए जाने के पक्ष में है लेकिन पार्टी के वरिष्ठ नेताओं का समर्थन अशोक गहलोत के साथ है। ऐसे में पार्टी के सामने नाम का चयन करने में मुश्किल आ रही है।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/4
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement